बेसहारा निराश्रित गोवंश पकड़ने की जिम्मेदारी प्रधान, सचिव,लेखपाल की होगी, अरविंद सिंह प्रमुख रामनगर

जौनपुर। जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष व रामनगर विकास खण्ड के प्रमुख अरविंद सिंह ने बातचीत के दौरान कहां कि वेसहारा निराश्रित गोवंश से हो रहे किसानों के फसल बर्बाद होने का सिलसिला पूरी तरह से थम जायेगा।प्रशासन सक्रिय हैं। प्रत्येक ग्रामसभा में निराश्रित गोवंश हेतु भूमि का चयन प्रक्रिया शुरु है  उन्होंने जिलाधिकारी दिनेश सिंह के पत्र संख्या 1074,26अक्टूबर 2019 का हवाला देते हुए कहां कि ग्राम पंचायत स्तर से बेसहारा निराश्रित गोवंश के पकड़ने तथा उन्हें निराश्रित गोवंश स्थल पर रखने और समस्त व्यवस्था करने के लिए ग्राम प्रधान,सचिव और लेखपाल संयुक्त रुप से उत्तरदायी होगे। कहां कि लेखपालों की जिम्मेदारी होगी कि वे ग्रामों में वेसहारा निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल हेतु भूमि का चयन सुनिश्चित करेंगे।बताया कि पंचायत सचिव नियमित रूप से निराश्रित वेसहारा गोवंश आश्रय स्थल की समस्त व्यवस्था देखेगें तथा वह अपने गांव पंचायत में बनी गोशाला के नोडल  होगे।कहां कि गोपालपुर, दीपापुर,बनेवरा,दमोदरा,सिरौली में स्थायी गोशाला है। जिसमें वेसहारा निराश्रित गोवंश रंखे जा रहे हैं और उनकी देखभाल की जा रही हैं। जेडी सिंह