जौनपुर। मड़ियाहू विधान छेत्र के सराय विक्रम,सुखलालगंज निवासी समाजसेवी अरविंद उपाध्याय का कल्याणकारी सोच 9 जनवरी 2020को जन्म दिन के अवसर पर दिखी।सुबह से हर्षोल्लास था। जरुरत मंदों को कंबल वितरण किया गया। जो भी मौके पर पहुंचा उसका सत्कार किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए हुए कहां कि आप सभी का हृदय से अभिनंदन है। कहां कि पिछलग्गू न बने। खुद समर्थवान बने। माता, पिता की सेवा करें। उनके बचन का पालन करिये।चापलूसी करने से बचे।निष्पक्षता से बात करिये। देवी जागरण गीत के माध्यम से देवी माँ की स्तुति की गयी। पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त की और उपाध्याय जी को जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम में पहुंचने वाले हर व्यक्ति को सत्कार में सर पर साफा बांधकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रुप से साहब दुबे,कृष्ण कुमार सिंह,जयदीप उपाध्याय,संतोष उपाध्याय,ललित पाठक,सूरज,परमानंद चौबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। जेडी सिंह
चापलूसी से बचे और पिछलग्गू न बने,माता, पिता की सेवा सबसे बड़ा तीर्थ,अरविंद उपाध्याय