गौरव की अनुभूति, ईश्वरदेव सिंह को भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाये जाने की लोगों में खुशी

जौनपुर। गौरव मनुष्य जीवन का बड़प्पन है। आदर है। सत्कार है। मनीषी स्वरूप में जीवन के अनुभूति को महानता की ओर ले जाने वाले ऐसे व्यक्तित्व की चर्चा कर रहे है जिनको भाजपा ने राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनाया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ईश्वरदेव सिंह आदर्शवादी सोच के कुशल राजनीतिज्ञ है। जनसेवा के भाव से ओत-प्रोत है। जनकल्याण की भावना का संस्कार है। सोशल मीडिया में आप के मनोनयन की शुभकामना और बधाई देने का दौर तेजी से चल रहा है। आपके पुत्र गण अनिल सिंह डौडी ग्रामसभा के प्रधान है,और सुनील सिंह जफराबाद विधानसभा छेत्र के जनप्रिय भाजपा नेता है। दोनों भाइयों की जनकल्याणकारी सोच जनमानस में विदित है।  डौडी ग्राम प्रधान अनिल सिंह ने कहां कि आज हमारे लिए गौरव का दिन है। पिताजी श्री ईश्वरदेव सिंह राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाजपा चुनाव में सहभागिता करते हुए अपना नाम पंजीकृत कराये और लखनऊ भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में सम्मलित हुये।बताया कि इस दौरान कुशल संगठन मंत्री श्री बंसल जी का सहयोग रहा।अवसर पर वरिष्ठ मंत्रीगण,भाजपा परिवार उपस्थित रहा। जेडी सिंह