मड़ियाहू। जौनपुर। स्थानीय नगरपंचायत के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता लालजी सेठ के निधन पर नगर में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही लोग उनके आवास पर पहुंचे और शव का अन्तिम दर्शन कर अपने लोकप्रिय नेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।शव यात्रा में उनके चाहने वालों की भीड़ रही।राम नाम सत्य है का उद्बोधन नगर में पूरी तरह से गूँज रहा था। हर उपस्थित जन उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा कर रहे थे। नेकी को याद कर रहे थे और आपस में चर्चा कर रहे थे। शव का अन्तिम संस्कार बनारस के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। भाजपा युवा नेता विनोद सेठ ने पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष लालजी सेठ के निधन पर दुख व्यक्त किया और आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहां कि नगर की एक महान विभूति हम सभी के बीच से चला गया। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।
राम नाम सत्य है के उद्बोधन से गूँजा नगर, लालजी सेठ के निधन पर लोगों में शोक