शिवपुर मे आज से शुरु होगा यज्ञ, कुछ घंटों में साधु, संतों,भक्तों की निकलेंगी जल यात्रा

जौनपुर। श्री लक्ष्मी नारायण महायग्य एवं मानस सम्मेलन आज 30जनवरी से शुरु होगा। यज्ञ मंडप तैयार हो गया है। भव्यता,दिव्यता लोगों को आकर्षित कर रही है। शिवपुर रामनगर मार्ग से आने जाने वाले लोग यज्ञ स्थल पर रुककर यज्ञ मंडप को देखकर ही आगे बढ़ते हैं। त्रिभुवन दास जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य विजय कुमार यादव ने बताया कि कार्यक्रम स्थल शिवपुर मड़ियाहू से आज जल यात्रा निकलेगी। जिसमें साधु,संत,  महात्मा, धर्मात्मा, भक्त जन भाग लेगे। यात्रा में हाथी घोड़ा भी होगा। बैंड पार्टी अपनी मधुर तान में सीताराम,सीताराम कहते हुए आगे बढते रहेंगे। यात्रा सुबह आठ बजे से कार्यक्रम स्थल से निकलेगी जो विवेकानन्द स्कूल तक जायेगी और वापस होकर भगत तिराहे से बाईपास रोड़ पर पहुंचेगी वहां से यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।