जौनपुर। कोरोना वायरस को दफन करने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। आज का जनता कर्फ्यू ने ऐसा कर दिखाया है। लोग घरों में है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। आवाजाही बहुत कम है। बहुत इमरजेन्सी है तो ही लोग घर से निकल रहे है। दवा, दुआ और परहेज से कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का प्रयास है। वैश्विक महामारी से निपटने के लिए देश की आवाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अपील को मान्य किया है। जिसका परिणाम बेहतर होगा ऐसी उम्मीद है। विश्व में हाहाकार मचाने वाले वायरस कण भारत मे भी तेजी से पाव पसार रहे है। रोकथाम के इन्तजाम में भारत सरकार और यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्य जी काफी हद तक सफलता प्राप्त कर रहे। जनता कर्फ्यू कोरोना को रोकने में मददगार साबित होगा। भारत के सभी धर्म के धर्म गुरु अनुयायी, प्रार्थना कर रहे है। कोरोना वायरस दुनिया से समाप्त हो। जिससे लोग अमन की जिन्दगी जी सके।
भगवान की बनेगी कृपा, कोरोना होगा दफन,भारत में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर भागेगा करोना