जीओ और जीने दो नहीं तो कोरोना प्राण हर लेगा, चैत्र नवरात्रि शुरु,माँ शक्ति रुप में प्रकट,मानव प्रकृति मे होगा व्यापक बदलाव,महामारी के खात्मे में लगेगा वक्त

जौनपुर। जिन्दगी का सफर काटों भरा होता है। जिसमें संकल्प और विकल्प का दौर चलता रहता है।मानव प्राणी का स्वभाव विचरन्त होता है।लोगों से मिलना, जुलना, बातें करना, घूमना उसकी आदत बनी है। मुश्किल घड़ी आयी है। कोरोना की तबाही है। खुद बचना है और दूसरों को बचाना है। कोरोना को हराना है। इसके लिए प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेंद्र मोदी के विनम्र निवेदन को आदर पूर्वक स्वीकारते हुए लाकडाउन का पालन करना है। घरों में रहना है बाहर नहीं निकलना, ऐसा संकल्प चैत्र नवरात्रि के पावन बेला में लेना अति आवश्यक है। जीयो और जीने दो नहीं तो कोरोना प्राण हर लेगा। विदेशों में हो रही तबाही का मंजर देख लीजिए आख खुल जायेगी। समस्या जब आती है तो साथ समाधान लेकर आती ऐसा प्रकृति का नियम है। धूप है तो छाव है,दुख है तो सुख है,धरती है तो आकाश है, आग है तो पानी है, आज कोरोना है तो कल हरोना हो जायेगा। कोरोना का हारना तय है। मनुष्य की खोपड़ी लगीं है। कोरोना ससुरी कितना संक्रमण फैलायेगी।जब हम घरों में रहेंगे तब कोरोना कहां पास आयेगी। यह तो विदेश से आयातित है। जब बाहर जायेंगे तो कोरोना को घर लेकर आयेंगे। इसलिए योगी और मोदी बार,बार आवाज दे रहे है। हाथ जोड़कर विनीत कर रहे है। घरहि मे रहल जा,बाहर ना निकली जा नाही त कोरोना पकड़ लेई। महामारी विदेशी मेहमान है।भारत उसका अन्त स्थल है। उदगार महामारी का चीन और अमेरिका से होता आ रहा। कोरोना वायरस को लेकर चीन और अमेरिका में जुबानी जंग छिड़ी है। पाश्चात्य संस्कृति का असर भारत की पावन,पवित्र,सुकून शांति देने वाली संस्कृति को विनष्ट कर रही है। लिहाजा घातक वायरस दैत्य रुप में हाहाकार मचा रंखा है। नवरात्र का दिन है माँ शक्ति रुप में प्रकट हुई है। आज से संसार पर दया बरसेगी। कोरोना जैसी कुघाती बिषाणु को विनष्ट कर माँ अपनी ज्योति फैला दे। जिसके आलोक से विश्व के आम जनमानस को सुख शांति मिलना प्रारम्भ हो जाय। जौनपुर जिले के सांसद,विधायक,मंत्री जन आत्मीयता का भाव दिखाते हुए मानवता का मिशाल पेश किये है। दुख की बेला में महामारी के रोकथाम के लिये अपने, अपने निधि से जनता के कल्याणार्थ   धनराशि जनसेवा के लिये उपलब्ध कराना सुनिश्चित किये है।  जिसकी सर्वत्र सराहना है।  डौडी ग्राम सभा के प्रधान अनिल कुमार सिंह ने कहां कि जनप्रतिनिधियों ने अपने दायित्व का निर्वहन किया है जो प्रशंसनीय हैं। कोरोना वायरस की व्यापकता को रोकना हर किसी की नैतिक जिम्मेदारी है। ऐतिहात के तौर पर सबको सजगता बनाये रखने की परम आवश्यकता है।कहां कि लापरवाही देश के लोगों की जान जोखिम में डाल सकती है। आप सभी घर में रहिये। लाकडाउन का पालन करिये। बाहर न निकले। श्री सिंह ने जनपद के सभी ग्राम प्रधानो से विनम्र अपील की है कि गांव के लोगों का पूरी तरह से ख्याल रंखे। जरुरत मन्द की हर संभव मदद करें। क्योंकि आप जनप्रतिनिधि है गांव की सरकार है।आपसे हर ग्रामीण जुड़ा है। यदि दुख मे साथ देगे तो इन्सान कभी नहीं भूलता है।वह सदैव आपका आभारी रहेगा। जब उनसे यह पूछा गया कि आप अपने ग्राम सभा के लोगों के लिये क्या कर रहे है।तो उन्होंने कहां कि विनती की गयी है।घर में रहे। बाहर न निकले। इसके बाद जन जीवन के लिये आवश्यक सामग्री की कमी नहीं आने दी जायेगी।कहां की हालत पर नजर है। जेडी सिंह संपादक सतगुरु दर्पण जौनपुर