रामनगर। जौनपुर। कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया के लोगों की जान को आफत में डाल दिया है। संक्रमण फैल रहा है। जाने भी जा रही है। संक्रमित लोग ठीक भी हो रहे है। धरती का मनुष्य सबसे बुद्धिमान प्राणी है, जटिल समस्या उत्पन्न करता है। फिर हल खोजने में जुट जाता है। समस्या के निदान में भी माहिर है।वर्तमान समय में कोरोना वायरस के नाम की धूम है। यह वायरस सबकी जुबान पर है।खतरनाक वायरस को नेस्तनाबूत की पहल चल रही है। देखिए इस वायरस के आतंक से लोगों को कब तक पूरी तरह से निजात मिलता है। भारत देश में इस महामारी को रोकने के लिये सजगता बढ़ा दी गयी है। सभी प्रदेशों में स्वास्थ्य महकमा युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। आवा जाही,भीड़ भाड़ की गतिविधि में कमी आयी है। आकाश मार्ग की यातायात प्रभावित है। दर्शन,पूजन, शिक्षा पर भी असर है। सोमवार को दोपहर में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर आलोक सिंह की अध्यक्षता में एक अति आवश्यक बैठक हुई। जिसमें मातहतों से कोरोना वायरस के रोकथाम पर चर्चा हुई। बताया गया कि सभी चिकित्सा इकाईयों पर फ्लू हेल्प डेस्क बना है। विदेश यात्रा करके आये लोगों की निगरानी की जा रही है।बैठक में मुख्य रूप से डा. राकेश सिंह,डा. रुचि सिंह, राजेन्द्र विक्रम सिंह,एच-ई.ओ,दीप नारायण सिंह,राजीव तिवारी,एल-टी,सुरेन्द्र,एल-ए आदि सहित आशा संगिनी व सुपरवाइजर उपस्थित रहे। राम जी करेंगे बेडापार, उदासी मन काहे को डरे।
कोरोना वायरस का आतंक, विश्व में हाहाकार,रामजी करेंगे बेडापार,उदासी मन काहे को डरे