भगवान ने बात सुनी, मौसम में हुआ सुधार,गेहूं की कटाई ,मडाई फाइनल,अब किसान खुश

जौनपुर। भगवान आपके बहुत नजदीक है, बिल्कुल पास है,आस्था और विश्वास है तो वह आप की बात जरूर सुनेगे, जैसा की यह बात आम तौर पर विदित है कि हर मनुष्य के हृदय में भगवान का वाश है।शनिवार की घटना है मौसम खराब था,बूंदाबांदी शुरु हो गयी तेज हवा चलने लगा। अपने गांव बर्राह मे थे। गेहूं की कटाई हो गयी थी। मडाई होना बाकी था। गांव के लोग यह चर्चा कर थे कि इण्टरनेट तीन दिन तक मौसम खराब रहने की जानकारी दे रहा है। मै भी काफी परेशान था,गेहूं की मडाई को लेकर। मुझे और किसानों की चिन्ता भी थी। देखा तो  कुछ किसानों  के खेत मे गेहूं कटकर पड़े थे तो कुछ  के बोझ बधे थे तो कुछ के खलिहान में रंखे गये थे। फिर मैने अपने अन्दर बैठे भगवान से बात की ईश्वर ऐसा कष्ट न दो अभी कोरोना का कष्ट देश झेल रहा है लाकडाउन है। मुसीबत पर मुसीबत न दो। वर्षा रोको नहीं किसान तबाह हो जायेगा। चन्द मिनटों में आसमान साफ हो गया बादल छट गये और मै जल्दी से थ्रेसर और टैक्टर बुलवाकर मडाई करवा लिया और किसान भी लगभग गेहूं की मडाई करके अनाज और भूसा अपने घर में रख लिये। जब भगवान ने बात सुनी तो मै बेहद खुश हुआ। जेडी सिंह सतगुरु धाम बर्राह मड़ियाह जौनपुर।