यूपी, बिहार के दिहाडी मजदूर जो अन्य प्रदेशों में फंसे है उनको अपने प्रदेश में लाने का इन्तजाम करें केन्द्र सरकार, लोकदल

नई दिल्ली। लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम दूबे ने कहां कि कोरोना वायरस को खत्म करके जंग जीतना है।यह एक प्रकार से विश्व युद्ध है।भारत सरकार और राज्य सरकारों के आदेशों को गम्भीरता से पालन करते हुये लाकडाउन के नियमों का पालन करना है। घर में रहना है। सामाजिक सद्भाव और दूरी बनाकर वायरस से बचाव करना है। उन्होंने कहां कि देश संकट काल के दौर से गुजर रहा है।ऐसे में जरुरत मंदों की मदद करना सबसे पुनीत कार्य है।उन्होंने कहां  भारत की परम्परा रही है  जब,जब देश पर संकट आता है सबका विचार धारा चाहे दल हो या दिल हो राष्ट्र के प्रति पूर्ण रुप से समर्पित नजर आता है।उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रंशसा करते हुये कहां कि देश की बागडोर कुशल नेतृत्व के हाथों में है साथ ही उन्होंने कहां कि यूपी, बिहार के मजदूरों को जो मुबंई,दिल्ली,कलकत्ता,पंजाब सहित अन्य प्रदेशों में फंसे है उनको सकुशल उनके घर पहुंचा दिया जाय तो उनके दिल में अति प्रसन्नता होगी।इसके लिये राज्य सरकारों और केन्द्र सरकार को ठोस नीति बनाकर ठोस कदम उठाने की जरुरत है।उन्होंने कहां कि मुंबई में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा  है कमोवेश दिल्ली के हालात भी ठीक नहीं है।यूपी, बिहार के दिहाडी मजदूर लाचार है विवश है,अपने प्रदेश में आना चाहते हैं, अपने परिवार में रहना चाहते हैं। बाहर में उनके लिये समस्या है।काम काज बंद है।