बाबा जयगुरूदेव के शिष्य ने कहां,भगवान की स्तुति कोरोना खात्मे में साबित हो सकता है मददगार

जौनपुर। बाबा जयगुरूदेव के शिष्य संतोष जी महाराज ने कहां कि कोरोना महामारी के खत्म होने का समय आ गया है।थोड़ा वक्त लगेगा इस प्रकोप से दुनिया को निजात मिलेगा।कहां कि शरीर जड़ है।जीव शक्ति है जो परमात्मा का अंश है।गृहस्थ जीवन के संत रामनगर विकास खण्ड के चढई,ढेकहा के मूल निवासी है।अध्यात्मिक रुचि की वजह से गांव व आस पास के लोग आप को जयगुरूदेव कहते हैं।आगे बात, चीत में उन्होंने कहां कि संसार में जीव जन्म और मरण के बंधन से बंधा हुआ है।जो धरती पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है।श्वास  एक प्रक्रिया है।जो निरन्तर शरीर को गतिशील बनाये हुए है।उन्होंने कहां कि सुमिरन का मतलब जगाना,ध्यान का मतलब देखना,जबकि भजन का मतलब सेवा करना है।कहां विश्वास मनुष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।जिसके माध्यम से ईश्वर को महसूस किया जा सकता है।बताया कि सत्य की रोशनी में शब्दों का खेल है।कहां कि संकट से परमात्मा ही उबारता है। कोरोना से जंग लड़ने वाले, जरुरत मंदों की सेवा करने वाले, कौन है।माने तो सभी ईश्वर के रुप की छाया है।भगवान जब कण,कण में सुशोभित है तो उसकी महिमा हर जगह है।भगवान की स्तुति से कोरोना को हराया जा सकता है।पहले खुद पर विश्वास करिये।खुद को जानिए,जब खुद 


 को जान जायेंगे तो हर रुप में ईश्वर की झलक दिखेगी।