किडनी रोग से ग्रसित मनरेगा मजदूर चंदन बेनबंशी को प्रधान,सांसद,विधायक का मिला सहारा,बेहतर उपचार की कवायद शुरु,परिजन और ग्रामीण जल्द ठीक होने की ईश्वर से कर रहे कामना

जौनपुर।  न जाने कब किसको किस बीमारी से सामना करना पड़े कहां नहीं जा सकता है।जब किसी गरीब को गंभीर बीमारी हो जाय तो उसकी मदद को ईश्वर आगे आता है और किसी न किसी रुप में मदद करता है। रामनगर विकास खण्ड के नवापुर ग्राम सभा के मूल निवासी चंदन पुत्र मोहब्बत वेनवंशी उम्र 25 वर्ष निहायत गरीब है।किसी प्रकार मजदूरी करके अपना गुजर, बसर कर रहे थे। समय, समय पर मनरेगा जाब कार्ड धारक होने से सरकार के विकास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए श्रमिक के तौर पर भी काम करते थे। सब कुछ ठीक, ठाक था। हंसी, खुशी से परिवार संग जीवन व्यतीत हो रहा था।अचानक जब एक दिन तबियत खराब हुई तो ग्राम प्रधान सुनीता सिंह के पति अजय सिंह पप्पू  जिले के एक प्राइवेट अस्पताल ले गये। जब वहां जांच हुई तो किडनी रोग का पता चला।हालत गंभीर थी।फिर 6.5.2020 को अस्पताल में भर्ती कराया गया और तबसे  वहां उपचार चल रहा है। समय, समय पर डायलिसिस भी हो रही है।ऐसे मे अभी तक उपचार का खर्च प्रधान द्वारा उठाया जा रहा है।बेहतर उपचार के लिए प्रधान ने 14.5.2020को मछलीशहर सांसद बीपी सरोज को पत्र लिखा।  जिसमें कहां गया है कि निजी अस्पताल में उपचार का खर्च ज्यादा आ रहा है।इलाज संभव नहीं है।इस बाबत सांसद ने आज की तिथि में पत्रंक संख्या  mp/00552 के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा। जिसमें मरीज भर्ती करने के संबंध में कहां गया कि चंदन बेनबंशी को किडनी रोग है जिन्हें शहीद उमानाथ सिंह सदर अस्पताल जौनपुर में भर्ती करने का कष्ट करें।प्रधान के प्रतिनिधि से बातचीत में सांसद ने चंदन के उपचार में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।जबकि स्थानीय विधायक हरेन्द्र प्रसाद सिंह से भी पप्पू सिंह मिलें और चंदन की बीमारी के बारे में चर्चा किये। जिसमें उन्होंने भरपूर सहयोग की बात कही। इधर परिजन व  गांव के लोग चंदन के जल्द ठीक होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है। चंदन की शादी को एक वर्ष हुए है। पति को किडनी रोग होने से पत्नी चांदनी का रो,रो कर बुरा हाल है। पीड़ित के पिता भी मनरेगा मजदूर है।माता का निधन हो गया है।एक भाई है जो सूरत में मजदूरी करके जीवन, यापन कर रहा था। लाकडाउन की वजह से वह भी परेशान है।