नेवढिया की ऐतिहासिक वीरभूमि से निकली आवाज,कोरोना से युद्ध जीतने की ओर भारत,पुलिस ने संभाल रंखा है मोर्चा

जौनपुर।नेवढिया के ऐतिहासिक वीरभूमि से निकली आवाज है, कोरोना से युद्ध जीतने की ओर भारत निरन्तर आगें बढ़ रहा है समय आ गया है बस थोड़े दिन की बातऔर है, कोरोना खत्म होगा।सावधानी बनाये रखिये। दो गज की दूरी भी बना रहे।मुंह और नाक ढका रहे। कोरोना को मात देने वाले योद्धाओं का मान बढ़ाये रखिये। जीवन है अनमोल इसकी हिफाजत स्वयं करिये। भारत कर्म प्रधान देश है यहां कर्म की सदैव पूजा होती है। आज देख लीजिये कोरोना महामारी से पूरा विश्व जूझ रहा है। सेवाभाव से जिनके कर्म अच्छे है उन पर फूल वर्षा हो रही है, माला पहनाकर स्वागत किया गया जा रहा है।लाकडाउन में जहां लोग घरों में सुरक्षित है वहीं पुलिस महकमा कोरोना से आमने सामने जंग लड़ रहा है।मछलीशहर भाजपा जिला मंत्री जयेश सिंह ने पदाधिकारियों संग नेवढिया पुलिस का स्वागत किया और कहां कि संकट के समय मे पुलिस सेवा को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि कोरोना युद्ध भारत जीतने की ओर अग्रसर है।जेडी सिंह